Monday 19 May 2014

खुशी भी भोलेनाथ से है

खुशी भी भोलेनाथ से है, गम भी भोलेनाथ से है,
 तकरार भी भोलेनाथ से है, प्यार भी भोलेनाथ से है,जय भोलेनाथ
 रुठना भी भोलेनाथ से है, मनाना भी भोलेनाथ से है,
 बात भी भोलेनाथ से है, मिसाल भी भोलेनाथ से है,जय भोलेनाथ
 नशा भी भोलेनाथ से है, शाम भी भोलेनाथ से है,
 जिन्दगी की शुरुआत भी भोलेनाथ से है,
 जिन्दगी मे मुलाकात भी भोलेनाथ से है,
 मौहब्बत भी भोलेनाथ से है, इनायत भी भोलेनाथसे है,जय भोलेनाथ
 काम भी भोलेनाथ से है, नाम भी भोलेनाथ से है,
 ख्याल भी भोलेनाथ से है, अरमान भी भोलेनाथसे है,
 ख्वाब भी भोलेनाथ से है, माहौल भी भोलेनाथसे है,
 यादे भी भोलेनाथ से है, मुलाकाते भी भोलेनाथ से है,जय भोलेनाथ
 सपने भी भोलेनाथ से है, अपने भी भोलेनाथसे है,
 या यूं कहो यारो, अपनी तो दुनिया ही भोलेनाथ से है..!!

No comments:

Post a Comment